शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

अशोक चक्र

अशोक चक्र पदक
यह पदक जल,थल व वायु में असीम शौर्य, अदम्य साहस, आत्म-बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है। यह पदक सोने से मढ़ा हुआ गोलाकार होता है। इसके मुखभाग पर कमलनाल से घिरा हुआ अशोक चक्र उत्कीर्ण होता है। पदक के किनारे-किनारे कमल के पंखुड़ियों,पुष्पों और कलियों की आक्रतियां बनी रहतीं हैं। पिछले भाग पर हिन्दी तथा अंग्रेजी में "अशोक चक्र" शब्द उत्कीर्ण रहता है। जिसके मध्य का स्थान कमल-पुष्पों से सुशोभित रहता है। यह पदक ३.२ सेमी चौड़ी हरे रंग की पट्टी के साथ जिसके मध्य में उसको दो समान भागों में विभक्त करने वाली एक खड़ी नारंगी रेखा होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें