बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

भारत रत्न

भारत रत्न पदक
क्षेत्र-
भारत सरकार द्वारा सम्मानार्थ दी जाने वाली यह सर्वश्रेष्ठ उपाधि है। यह सम्मान कला,साहित्य और विग्यान की उन्नति के लिए किए गए असाधारण कार्य और उच्चतम देश सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
पदक-
इस सम्मान का सूचक पदक पीपल के पत्ते के आकार का होता है। जो ५८ सेमी लम्बा,४.७ सेमी चौड़ा और ३.१ सेमी मोटा होता है। यह ठोस कांसे का बना होता है। इसके ऊपरी भाग में सूर्य की उभरी हुई आक्रति होती है। जिसने नीचे उभरे हुए हिन्दी अक्षरों मे लिखा होता है "भारत रत्न"। इसके पिछले भाग पर राज चिन्ह और हिन्दी में आदर्शोक्ति अंकित है। सूर्य की आक्रति,राजचिन्ह और चारों ओर का किनारा प्लेटिनम का होता है। "भारत रत्न" के अक्षर चमकीले कांसे के बने होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें