शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

परमवीर चक्र

परमवीर चक्र पदक


वीरता के लिए सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक "परमवीर चक्र" है। यह पदक स्थल अथवा आकाश में शत्रु के सम्मुख असीम शौर्य व अदम्य साहस अथवा आत्म-बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है। "परमवीर चक्र"कांसे का बना हुआ गोलाकार होता है। इसके मुख्य भाग के मध्य में "इन्द्र के वज्र" की चार प्रतिक्रतियां उत्कीर्ण होती हैं। इसके पिछले भाग पर मध्य में दो कमल-पुष्प तथा हिन्दी और अंग्रेजी में "परमवीर चक्र" शब्द अंकित रहते हैं। यह पदक ३.२ सेमी चौड़ी गुलाबी पट्टी के साथ वाम वक्ष पर लगाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें