शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

वीर चक्र

वीर चक्र पदक
"वीर चक्र" का स्थान स्थल,जल अथवा आकाश में शत्रु के सम्मुख शौर्य प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। वीर चक्र चांदी का तथा गोलाकार होता है। इसके मुखभाग पर एक पंचकोण नक्षत्र होता है। जिसके मध्य में अशोक चक्र अंकित रहता है। अशोक चक्र के गुम्बदाकार मध्य भाग पर स्वर्णमण्डित राजचिन्ह अंकित होता है। पदक के पिछले भाग पर मध्य में दो कमल-पुष्प तथा हिन्ही और अंग्रेजी में "वीर चक्र" शब्द उत्कीर्ण रहते हैं। यह चक्र ३.२ सेमी चौड़ी नीली और नारंगी रंग की पट्टी के साथ वाम वक्ष पर इस प्रकार लगाया जाता है कि नारंगी रंग की पट्टी बाएं कन्धे की ओर रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें